Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी: भाजपा नेता और समर्थकों पर हमला, नौ के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र में रविवार रात भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी की पत्नी के पति मुकेश बेलवाल और उनके समर्थकों पर जानलेवा हमला हुआ। हमलावरों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिससे दो कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

घटना रविवार रात करीब 11 बजे की है। मुकेश बेलवाल ने बताया कि गौलापार की एक भाजपा नेत्री ने उन्हें कॉल कर बताया कि कुछ युवक उनके घर के बाहर खड़े हैं और छेड़खानी कर रहे हैं। वे दरवाजा खटखटा रहे हैं और उत्पात मचा रहे हैं। सूचना मिलते ही मुकेश ने पुलिस को जानकारी दी और अपने करीब 15-20 समर्थकों के साथ मौके की ओर रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल के निजी विश्वविद्यालय हॉस्टल में छात्रा की संदिग्ध मौत, खुदकुशी की आशंका

गोविंदग्राम के पास कुछ दर्जन लोगों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और उस पर पथराव कर तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर मुकेश और उनके समर्थकों को लाठी-डंडों से पीटा गया। इस हमले में भाजपा कार्यकर्ता गौरव जोशी और भुवन जोशी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य कार्यकर्ता किसी तरह जान बचाकर भाग निकले।

यह भी पढ़ें 👉  दूषित पानी का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

एसओ काठगोदाम पंकज जोशी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर नितिन जोशी, मोनू बिष्ट, मोहित बिष्ट, धीरज बिष्ट, भैरव देवपा, राज बोरा, सूरज बिष्ट, अतुल बोरा और सौरभ आर्या के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement