Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी: दे मातरम ग्रुप ने 135 यूनिट रक्तदान कर मनाया स्वतंत्रता दिवस और 9वां स्थापना दिवस

हल्द्वानी। स्वतंत्रता दिवस और वंदे मातरम ग्रुप के 9वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में संस्था ने स्व. बालकिशन देवकी जोशी ब्लड बैंक, मुखानी में महारक्तदान शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान आयकर आयुक्त नरेंद्र सिंह जंगपांगी ने किया। शिविर में 135 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया और इसे देशभक्ति व मानव सेवा का प्रतीक बनाया।

वंदे मातरम ग्रुप के अध्यक्ष शैलेन्द्र दानू ने बताया कि संस्था हर वर्ष वीर शहीदों की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित करती है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान जैसे पुनीत कार्य से समाज में मानवीय संवेदनाओं को नई दिशा मिलती है।

इस अवसर पर अभिनव वार्ष्णेय, ललित परगाई, चंदू परगाई, सुनील सनवाल, विशाल चौधरी, गौरव पांडे, कैलाश जोशी, महेंद्र बिष्ट, नरेंद्र शाही और करन सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। शिविर में दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती रेनू अधिकारी, राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी, समाजसेवी योगेश जोशी, जया कर्नाटक और राधा आर्य ने भी प्रतिभाग किया तथा रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में देशभक्ति की भावना और सामाजिक जिम्मेदारी का अद्भुत संगम देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने इसे शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि बताया। रक्तदान शिविर की सफलता ने वंदे मातरम ग्रुप की समाजसेवा की परंपरा को और मजबूत किया तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर को यादगार बना दिया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›