Report by : CWN Desk
Published at :
भाजपा विधायक पर संगीन आरोप: सामूहिक दुष्कर्म और जमीन हड़पी

हल्द्वानी: कोतवाली क्षेत्र के कलावती कॉलोनी में एक महिला के साथ हुई छेड़छाड़ और उसके बाद हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उनका पड़ोसी युवक अक्सर उनके घर आता-जाता था और वह उसे अपना बेटा मानती थी। 18 दिसंबर की शाम को जब वह छत पर बैठी थी, तो आरोपी नशे की हालत में आया और उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और घर से नकदी भी चुरा ली।


इस घटना की शिकायत महिला ने भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को बुलाकर समझाया और महिला से माफी मांगवाई। आरोपी ने भी आगे से ऐसा नहीं करने का वादा किया।
लेकिन, पुलिस से लौटने के बाद आरोपी फिर महिला के घर पहुंचा और इस बार उसने जानलेवा हमला कर दिया। महिला को इस हमले में गंभीर चोटें आई हैं।
कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›