हल्द्वानी

हल्द्वानी में हनीट्रैप का सनसनीखेज मामला: 7 करोड़ की वसूली, केस दर्ज

हल्द्वानी में स्टोन क्रशर कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर 7 करोड़ की वसूली का मामला सामने आया है। महिला समेत 7 लोगों पर केस दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

हल्द्वानी। एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक स्टोन क्रशर कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर करीब सात करोड़ रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप लगा है। पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने महिला ज्योति और मोहम्मद मुश्ताक समेत सात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जबरन वसूली और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, यह सिलसिला साल 2015 से शुरू हुआ था। आरोप है कि महिला ने पूजा के बहाने घर बुलाकर प्रसाद में नशीला पदार्थ दिया और कारोबारी की आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो बना लीं। इसके बाद इन्हीं निजी पलों को सार्वजनिक करने और दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग का दौर शुरू किया गया।
कारोबारी का दावा है कि आरोपियों ने डरा-धमकाकर नकद और ऑनलाइन माध्यम से करीब पांच करोड़ रुपये वसूले। इसके अलावा, दबाव बनाकर करीब दो करोड़ रुपये की कीमत के चार प्लॉट भी अपने और अपने करीबियों के नाम रजिस्ट्री करवा लिए। दस्तावेजों में लेनदेन को वैध दिखाने के लिए चेक और आरटीजीएस के जरिए हेरफेर करने की बात भी सामने आई है, जिसमें रकम वापस ले ली जाती थी।
मामला तब और गंभीर हो गया जब पांच नवंबर को आरोपी महिला अपने साथियों के साथ पीड़ित के भाई के घर पहुंची और फिर से पैसों की मांग करने लगी। इनकार करने पर जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। आखिरकार परेशान होकर कारोबारी ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर गहनता से जांच शुरू कर दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी