Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी: ‘जन सुविधा शिविर’ की शुरुआत, हल्द्वानी के वार्ड 59 व 60 में मिला नागरिकों को लाभ

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर 13 अगस्त 2025 से नगर निगम हल्द्वानी–काठगोदाम के सभी वार्डों में “जन सुविधा शिविर” का आयोजन शुरू हुआ। पहला शिविर नगर आयुक्त ऋचा सिंह, नगर मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, वार्ड 59 पार्षद रईस अहमद और वार्ड 60 पार्षद संजय पांडे की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ।

प्रतिदिन दो वार्डों में लगने वाले इन शिविरों में बिजली, पानी, सिंचाई, पूर्ति और नगर निगम से जुड़े विभाग नागरिकों को सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। मंगलवार को गौजाजाली और गौजाजाली उत्तर (वार्ड 59 व 60) में आयोजित शिविर में 42 आधार कार्ड बनाए/संशोधित हुए। विद्युत विभाग को 5 शिकायतें मिलीं, जिनमें 4 अत्यधिक बिल से संबंधित थीं और मौके पर ही निस्तारित की गईं, जबकि 1 मीटर चेक की प्रक्रिया में है। पेयजल विभाग को 7 शिकायतें मिलीं, जिनमें मीटर संबंधी समस्याओं की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बवाल : कर्फ्यू जारी, 4 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स संभालेगी मोर्चा

पूर्ति विभाग में राशन कार्ड सुधार व ऑनलाइन प्रक्रियाओं की शिकायतें दर्ज कर कार्रवाई हेतु भेजी गईं। विवाह पंजीकरण (UCC) के आवेदन भी प्राप्त हुए। इन शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को एक ही स्थान पर त्वरित और प्रभावी सेवा प्रदान करना है। 14 अगस्त को वार्ड 57 मानपुर उत्तर और वार्ड 58 तल्ली हल्द्वानी में शिविर आयोजित होगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement