Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में अनुशासनहीनता के आरोप में हॉस्टल से बाहर होंगे एमबीबीएस के छात्र

हल्द्वानी। मेडिकल कॉलेज में नियमों की सख्ती के बावजूद कुछ छात्र मनमानी कर रहे हैं। अनुशासनहीनता के चलते दो माह में एमबीबीएस के चार छात्रों को हॉस्टल से निकाला जा चुका है। अब तीन और छात्रों को हॉस्टल से निकालने की तैयारी है।
मेडिकल कॉलेजज परिसर में कुछ छात्र धड़ल्ले से वाहन दौड़ा रहे हैं जबकि प्रवेश के समय छात्रों ने गाड़ी नहीं चलाने का शपथ पत्र दिया था। मेडिकल कॉलेज के सुरक्षा गार्डों की ओर से बाइक दौड़ाने वाले छात्रों को रोका जाता है लेकिन कुछ छात्रों की ओर से गार्डों के साथ भी अभद्रता की जाती है। अब फिर अनुशासनहीनता की शिकायत मिल रही है। इस पर कॉलेज प्रशासन तीन अन्य छात्रों को हॉस्टल से बाहर का रास्ता दिखा सकता है। उधर छात्रावास से तीन क्लर्क को भी हटाने की कार्रवाई शुरू की जा रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›