Report by : CWN Desk
Published at :
बागेश्वर में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, एक लापता

उधम सिंह नगर: सितारगंज में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा सितारगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हुआ।
जानकारी के मुताबिक, हल्द्वानी के कमलुआ गांजा निवासी 18 वर्षीय अंकित पुत्र गोपाल सिंह अपनी 45 वर्षीय मां जानकी देवी के साथ बाइक से खटीमा जा रहे थे। रास्ते में सितारगंज के बमनपुरी के पास एक तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में अंकित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जानकी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घायल जानकी देवी को तत्काल सीएचसी सितारगंज पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। इस हादसे से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›