Report by : CWN Desk
Published at :
लालकुआं रेलवे स्टेशन पार्किंग में कार के भीतर मिला टैक्सी चालक का शव, क्षेत्र में सनसनी

हल्द्वानी के लालकुआं में शॉपिंग कर लौट रहे बाइक सवार युवकों के साथ दर्दनाक हादसा। कंटेनर से टकराकर अमन सिंह ने गवाई जान, दोस्त अस्पताल में भर्ती। पढ़ें पूरी खबर।

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार का चिराग बुझा दिया। नेशनल हाईवे पर लालकुआं के पास तेज रफ्तार कंटेनर को ओवरटेक करने के प्रयास में एक बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। इस भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका मित्र गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लालकुआं की बंगाली कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय अमन सिंह और उसका दोस्त अमन गुप्ता (28) रविवार को हल्द्वानी से घर लौट रहे थे। वे दोनों कपड़ों की खरीदारी करने हल्द्वानी गए थे। जैसे ही उनकी बाइक लालकुआं के डिपो नंबर पांच के पास पहुँची, उन्होंने आगे चल रहे एक बड़े कंटेनर को पार करने की कोशिश की, तभी यह भयानक हादसा हो गया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़े। स्थानीय राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। अमन गुप्ता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दूचौड़ में भर्ती कराया गया है। वहीं, अमन सिंह के सिर पर गंभीर चोट होने के कारण उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर क्षतिग्रस्त बाइक और कंटेनर को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है ताकि हादसे के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके। अमन की मौत की खबर मिलते ही बंगाली कॉलोनी में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›