Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी गोलीकांड: 12 घंटे में पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। भोटिया पड़ाव क्षेत्र में हुए गोलीकांड का पुलिस ने महज 12 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस और एसओजी टीम के संयुक्त प्रयास से आरोपी को बसानी क्षेत्र, थाना मुखानी से गिरफ्तार किया गया।

राजनीतिक रंजिश में दी वारदात को अंजाम

यह गोलीकांड राजनीतिक दुश्मनी के चलते अंजाम दिया गया था। आरोपी सुमित बिष्ट उर्फ बाली ने स्वीकार किया कि उसकी पत्नी के पिछले चुनाव में हारने के कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

घटना के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आई

9 मार्च को भोटिया पड़ाव स्थित जजी कोर्ट के पास एक व्यक्ति को गोली मारे जाने की सूचना पुलिस को मिली। एसपी सिटी हल्द्वानी, सीओ सिटी और प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें 👉  उच्च न्यायालय ने नैनीताल के बलियानाले में हो रहे भूस्खलन पर जिलाधिकारी अब तक किए कार्यो का जवाब मांगा

तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद से गिरफ्तारी

पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले, स्थानीय लोगों से पूछताछ की और मुखबिरों को सक्रिय किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे बसानी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रुदपुर में पकड़े 22 लाख के नकली नोट, दो लोग गिरफ्तार

कुख्यात अपराधी के पास से अवैध तमंचा बरामद

गिरफ्तार आरोपी सुमित बिष्ट, निवासी बैलेजली लॉज, भोटिया पड़ाव, हल्द्वानी, एक कुख्यात अपराधी है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा, छेड़छाड़ और मारपीट समेत 16 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक वाहन (UK04AL5092) बरामद किया।

पुलिस टीम को इनाम

एसएसपी नैनीताल ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को 2500 रुपये का इनाम दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement