Report by : CWN Desk
Published at :
ऋषिकेश: सुलभ शौचालय में बच्ची से दुष्कर्म, 60 वर्षीय कर्मचारी गिरफ्तार

हल्द्वानी। कालाढूंगी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक आठ वर्षीय नाबालिग बच्ची से उसके सौतेले पिता ने दुष्कर्म किया। यह घटना मंगलवार देर शाम की है। बच्ची के मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ह
पुलिस के अनुसार, आरोपी अपनी सौतेली बेटी को खाने का सामान दिलाने के बहाने एक दुकान पर ले गया था। इसी दौरान, उसने एक सुनसान जगह का फायदा उठाकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घर लौटने पर बच्ची ने अपनी माँ को आपबीती सुनाई, जिसके बाद माँ ने तुरंत पुलिस चौकी बैलपड़ाव में शिकायत दर्ज कराई।
सीओ सुमित पांडे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। यह घटना समाज में बच्चों के प्रति बढ़ती हिंसा और सुरक्षा की कमी पर गंभीर सवाल खड़े करती है। पुलिस मामले की गहनता से जाँच कर रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›