Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी योगा ट्रेनर हत्याकांड का खुलासा

हल्द्वानी। योगा ट्रेनर ज्योति मेर हत्याकांड का पुलिस ने राज़ खोल दिया है। पुलिस ने आरोपी को नेपाल भागने से पहले नगला तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।
31 जुलाई को मिला था शव
मुखानी क्षेत्र में ज्योति मेर अपने कमरे में मृत पाई गई थीं। गले, हाथों और सिर पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका गहराई थी। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में गठित टीम ने मामले की जांच शुरू की।
सीसीटीवी से हुई पहचान
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपी की पहचान की। इसके बाद टीम नेपाल तक उसका पीछा करती रही और अंततः उसे दबोच लिया।
सेंटर विवाद और अवैध संबंध
जांच में सामने आया कि ज्योति, अभय और अजय द्वारा संचालित योगा सेंटर में काम करती थीं। सेंटर के प्रबंधन को लेकर विवाद चल रहा था। साथ ही ज्योति और अजय के बीच अवैध संबंधों की जानकारी मिलने पर अभय गुस्से में आ गया।
दुपट्टे से दी गई मौत
गुस्से में अभय ने ज्योति की उसके ही दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी से वही दुपट्टा बरामद भी कर लिया है।
पुलिस टीम को इनाम
मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे प्रकरण की आगे की जांच कर रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›