Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार जिला अस्पताल में भर्ती अमेरिकन महिला लापता, मचा हड़कंप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

31 मार्च से भर्ती थी 77 वर्षीय अमेरिकी महिला एंड्रल बलोस्की
हरिद्वार। जिला अस्पताल में भर्ती अमेरिकन बुजुर्ग महिला लापता हो गई। विदेशी महिला के गायब होने से अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. चंदन मिश्रा ने बताया कि विदेशी महिला के गायब होने की सूचना पुलिस को दे दी गई है। डॉ. चंदन मिश्रा ने बताया कि विदेशी महिला दिमागी तौर पर भी बीमार थी।
जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सक अधीक्षक डॉ. सीपी त्रिपाठी ने बताया कि 31 मार्च को जिला अस्पताल में 77 वर्षीय अमेरिकी महिला एंड्रल बलोस्की भर्ती होने आयी थी। विदेशी महिला की हालत खराब थी। उन्होंने बताया कि महिला मानसिक रूप से स्वस्थ्य नहीं थीं। मंगलवार को अचानक अमेरिकी महिला अस्पताल से गायब हो गयीं। जिसकी सूचना मिलने पर उसको खोजने का प्रयास किया गया। लेकिन वो नहीं मिली तो विदेशी महिला के अस्पताल से गायब हो जाने की सूचना पुलिस को भी दे दी गयी।
डॉ. सीपी त्रिपाठी ने बताया कि विदेशी महिला को भेजने के लिए दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास से पत्राचार शुरू कर दिया था। अमेरिकन बुजुर्ग महिला एंड्रल बलोस्की को स्वदेश ले जाने के जरूरी कदम उठाने के लिए दूतावास को पत्र पांच अप्रैल को ही लिखा जा चुका था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement