Connect with us

धर्म-कर्म/मेले-पर्व

संत समाज के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा स्वामी बागीश्वरानंद महाराज का नाम:- आचार्य प्रमोद कृष्णम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार- भूपतवाला स्थित श्री चेतन ज्योति आश्रम में संत समाज ने ब्रह्मलीन स्वामी बागीश्वरानंद महाराज को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें एक महान संत बताया और स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज की दीर्घायु की कामना करते हुए धर्म और संस्कृति के प्रचार प्रसार में उनके अतुल्य सहयोग को सराहा। इस दौरान कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि भारत का गौरवपूर्ण इतिहास संतों की गाथा से परिपूर्ण है। और महापुरुषों के तपोबल से संपूर्ण विश्व में भारत का एक अलग स्थान है। अनादि काल से वर्तमान तक संत महापुरुष मानवता का मार्गदर्शन कर धर्म एवं संस्कृति की पताका को विश्व भर में फहराते आए हैं। और उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए युवा संत धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण संवर्धन में अपना योगदान प्रदान कर रहे हैं। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद एवं महामंडलेश्वर स्वामी उमाकांतानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी बागीश्वरानंद महाराज एक महान एवं तपस्वी संत थे। जिन्होंने ऋषि परंपरा का निर्वहन करते हुए सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार में अपना जीवन समर्पित किया। राष्ट्र निर्माण में उनका अतुल्य योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश एवं जयराम पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि भारत के इतिहास में महापुरुषों का स्थान सर्वोपरि है। ब्रह्मलीन स्वामी बागीश्वरानंद महाराज तो साक्षात त्याग एवं तपस्या की प्रतिमूर्ति थे। जिनके मार्ग का अनुसरण करते हुए स्वामी ऋषिश्वरानंद और उनके कृपा पात्र शिष्य महंत शिवानंद महाराज उनके द्वारा संचालित सेवा प्रकल्प में निरंतर बढ़ोतरी कर समाज की सेवा कर रहे हैं। ऐसे महापुरुषों को संत समाज नमन करता है। कार्यक्रम को अध्यक्ष पद से संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी परमात्म देव महाराज ने ब्रह्मलीन स्वामी बागीश्वरानंद महाराज को संत समाज का प्रेरणा स्रोत बताते हुए स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज की दीर्घायु और महंत शिवानंद महाराज के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान कार्यक्रम में पधारे सभी संत महापुरुषों का आभार व्यक्त करते हुए श्री चेतन ज्योति आश्रम के अध्यक्ष स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज ने कहा कि पूज्य गुरुदेव के मार्ग का अनुसरण करते हुए संत समाज की सेवा और राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करना ही उनके जीवन का मूल उद्देश्य है। संत समाज ने जो स्नेह और आशीर्वाद उन्हें दिया है उसके लिए वह सभी के आभारी हैं। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा एवं गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने पहुंचकर संत महापुरुषों से आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में पधारे सभी संत महापुरुषों का महंत शिवानंद एवं महंत दुर्गादास महाराज ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर योगी सत्यव्रतानंद, स्वामी कल्याण देव, स्वामी देवेंद्र तोमर, बाबा हठयोगी, महंत गौरीशंकर दास, महामंडलेश्वर स्वामी हरिबल्लभ दास शास्त्री, स्वामी अनंतानंद, महंत प्रह्लाद दास, श्रीमहंत विष्णु दास, महंत अरुण दास, महंत शिवानंद भारती, पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, स्वामी ज्ञानानंद शास्त्री, महंत प्रेमदास, राजमाता आशा भारती, महामंडलेश्वर साध्वी आनंद ज्योति, स्वामी हरिहरानंद, एडवोकेट राजेश रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में संत महंत उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement