Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी से हरिद्वार जा रहे हीरा बल्लभ शर्मा लापता

हल्द्वानी। हल्द्वानी निवासी श्री हीरा बल्लभ शर्मा घर से नाराज होकर हरिद्वार के लिए चले गए। लेकिन हरिद्वार नहीं पहुंचे। उनके लापता होने से परिजन परेशान हैं।
हरिद्वार पुलिस के अनुज उपनिरीक्षक दिनेश शर्मा ने बताया कि श्री हीरा बल्लभ शर्मा घर से नाराज होकर सुबह 5:00 बजे हल्द्वानी से हरिद्वार आए हैं। वो 7:30 UTC में रोड़वेज बस संख्या 4128 से हल्द्वानी से हरिद्वार/देहरादून के लिए रवाना हुए थे। बताया कि श्री शर्मा के बारे में कोई जानकारी मिलने पर 9870852781 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›