Connect with us

नई दिल्ली

हरिद्वार: माशूका ने साथ दिया और बुन डाला था तानाबाना..मगर..

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। शादीशुदा प्रेमिका के साथ मिलकर उसके पति की हत्या करने के प्रयास में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी प्रेमी को रानीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। कोर्ट के आदेश पर ट्रेवल्स व्यवसाई अशोक कुमार निवासी कनखल ने कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी पत्नी के संबंध उसकी देखभाल करने वाले विवेक विश्नोई उर्फ रवि पुत्र त्रिलोकी नाथ विश्वनोई निवासी गली नम्बर ए-9 सुभाषनगर ज्वालापुर से हो गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  18 जून तक चलेगा बृहद स्वच्छता पखवाड़ा

आरोप है कि पांच अप्रैल वर्ष 2021 में उसकी पत्नी ने दूध में नशे की दवाई मिलाकर दे दी थी, जिसके बाद वह बेहोश हो गया था। आरोप है कि उसकी पत्नी और उसका प्रेमी उसे कार में डालकर पथरी रौ पुल से गढ़मीरपुर की तरफ ले गए थे, जहां पत्नी ने चुन्नी से उसका गला घोटने की कोशिश की और गाड़ी चला रहे विवेक विश्नोई उर्फ रवि ने अपने हाथ से उसका मुंह दबाया था। लेकिन वह बच गया था।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ यात्रा के लिए नए पंजीकरण पर आठ मई तक रोक
https://divyatimesindia.in/news/9960/embed#?secret=cDMajjaRRz

Select Language

Advertisement