Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार पुलिस कप्तान की अगुवाई में पुलिस ने जोर-शोर से मनाया स्वच्छता अभियान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मालवीय घाट, सुभाष घाट व विष्णु घाट में वृहद स्तर पर की गई सफाई, स्वच्छता के लिए श्रमदान अभियान

हरिद्वार। दिनांक 02-10-23 को पूज्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती की पूर्व संध्या पर उन्हें स्वच्छांजलि देने हेतु हेतु आज दिनांक 01 अक्टूबर की प्रातः स्वच्छता दिवस “स्वच्छता के लिए श्रमदान” मनाये जाने के क्रम में श्री प्रमेन्द्र डोबाल एसएसपी हरिद्वार द्वारा सुभाष घाट, मालवीय घाट व विष्णु घाट में एसपी सिटी, सीओ सिटी एवं अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ में ग्लेशियर टूटने से मार्ग बंद, श्रदालु यात्री सुनें अब क्या होगा

पुलिस लाइन से 185 महिला रिक्रूट द्वारा भी उक्त सफाई कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। साथ ही जनपद की पुलिस लाइन, समस्त थाना/चौकी कार्यालयों में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा उक्त स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में अपना-अपना योगदान देते हुए साफ- सफाई की गई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement