Report by : CWN Desk
Published at :

गिरोह के सरगना सहित फर्जी इनकम टेक्स रेड टीम के 02 ऑफिसर दबोचे

फिल्म “स्पेशल 26” की तर्ज पर गिरोह ने वारदात को दिया था अंजाम, हैप्पी एंडिंग की ओर हरिद्वार पुलिस ने बढ़ाए कदम, अन्य वांछित की तलाश जारी, 20 लाख की ठगी अंजाम देकर अभियुक्तों ने खरीदा गया एक लाख का मोबाइल जब्त

रुड़की। कोतवाली गंगनहर दिनांक 08/02/2023 को रुड़की क्षेत्र में घटी घटना तमाम समाचार पत्रों एवं आमजन के बीच चर्चा का विषय बनी थी कि फर्जी इनकम टैक्स रेड टीम ने व्यापारी एवं परिवार जन को कार्यवाही का भय दिखाकर उनसे 20 लाख रुपए की रकम ठग ली। उक्त सन्दर्भ में व्यापारी सुधीर कुमार जैन निवासी सुनहरा रोड गंगनहर द्वारा दिनांक 11/02/2023 को कोतवाली गंगनहर में दी गई शिकायत के आधार पर 5/6 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मु.अ.सं. 104/2023 धारा 452/420 I.P.C. दर्ज किया गया।
सुर्खियां बटोर रही घटना के खुलासे की कोशिशों में जुटी पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के तमाम C.C.T.V. कैमरा फुटेज चैक करने के साथ साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। विवेचनात्मक कार्यवाही एवं तथ्य संकलन के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान पुलिस टीम ने मुकदमे से संबंधित दो अभियुक्तों को नहर पटरी क्षेत्र से दबोचने में कामयाबी हासिल की।
दबोचे गए अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लक्जरी कार टाटा ग्लान्जा, ढ़ाई लाख नगदी, ठगी के पैसों से खरीदा गया 01 लाख कीमती एप्पल मोबाइल, इनकम टेक्स डिपार्टमेंट के फर्जी दस्तावेज एवं मोहर बरामद हुई। गिरोह से जुड़े अन्य अभियुक्तों की तलाश के साथ-साथ ठगी गई रकम वापस लाने के लिए टीम प्रयास कर रही है।

नाम पता अभियुक्त-
(1) सलमान उर्फ समर पुत्र गुलफाम निवासी ग्राम खुड्डा नगला थाना छपार मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
(2) धीरज पुत्र दिनेश कुमार निवासी 415 इंद्रप्रस्थ योजना लोनी रोड गाजियाबाद थाना लोनी उ0प्र0

बरामद माल-
(1) 250000 (दो लाख पचास हजार रुपये
(2) एक एप्पल फोन रंग काला
(3) एक वाहन GLANZA रंग सिल्वर रजिस्ट्रेशन संख्या HR- 87J-6966
(4) एक स्टांप रबड़ मोहर
(5) एक फाइल संबंधित इनकम टैक्स जाली दस्तावेज

पुलिस टीम –
(1) SHO गंगनहर ऐश्वर्य पाल
(2) SSI रनजीत सिह खनेडा, (3) SI नवीन कुमार, (4) SI विक्रम बिष्ट
(5) HC इसरार अली, (6) C. सुरेंद्र चौहान, (7) C. विनोद सिंह बर्तवाल

टीम C.I.U. रुड़की-
(1) SI मनोहर भंडारी (प्रभारी)
(2) ASI एहसान अली, (3) HC सुरेश रमोला, (4) HC कपिल देव
(5) C. महिपाल तोमर, (6) C. रविंद्र खत्री

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›