Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में चेन स्नेचिंग की घटना में लापरवाही बरतने पर हेड कांस्टेबल सस्पेंड

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। ब्लॉक कार्यालय के पास चेन स्नेचिंग की घटना में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने कालाढूंगी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है।
कालिका कॉलोनी प्रथम लोहरियासाल तल्ला निवासी धनुली देवी मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे घर से पैदल निकली थीं। उन्हें ब्लॉक के पास स्थित ओम शांति केंद्र जाना था। मुखानी थाने से लगभग 200 मीटर दूर मोटर साइकिल सवार लुटेरों ने उनके गले से चेन झपट ली। इस मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई लेकिन लुटेरे बच निकले। इस पर एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने मामले की समीक्षा की।
समीक्षा में सामने आया कि कालाढूंगी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल देशराज सिंह की घटना की सुबह आरटी सेट पर ड्यूटी थी। देशराज ने घटना की सूचना बैलपड़ाव चौकी पुलिस को नहीं दी। यदि ऐसा किया होता तो लुटेरे पकड़े जाते। इस लापरवाही पर एसएसपी ने हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि जल्द ही चेन स्नेचरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement