Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी मुखानी में स्वास्थ्यकर्मी का शव फंदे से लटका मिला

हल्द्वानी: थाना क्षेत्र मुखानी में किराए पर रहने वाले एक स्वास्थ्यकर्मी का शव फंदे से लटका मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
मृतक की पहचान पिथौरागढ़ के ऐंचोली निवासी सचिन दिगारी (33) के रूप में हुई है। वह स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थे और कुछ समय से मुखानी में किराए के मकान में रह रहे थे। उनकी पत्नी चंपावत जिले में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सचिन ने बृहस्पतिवार रात अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी। इसके बाद वह अपने कमरे में चले गए। रात करीब सवा 12 बजे उन्होंने कमरे के अंदर फांसी लगा ली। सुबह डेढ़ बजे मकान मालिक ने सचिन को फंदे से लटका हुआ पाया और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एसटीएच पहुंचाया। डॉक्टरों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
पुलिस ने बताया कि सचिन के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस सभी पहलुओं पर गौर कर रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›