Report by : CWN Desk
Published at :
उच्च न्यायालय ने उघान विभाग में हुए घोटाले पर सरकार से जवाब-तलब किया

सरकार सील बंद लिफाफे में एस.आई.टी.की प्रगति रिपोर्ट न्यायालय में पेश करें : उच्च न्यायालय

कमल जगाती

नैनीताल- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने उघान विभाग में हुए घोटाले की जाँच सी.बी.आई.या किसी अन्य एजेंसी से कराने संबंधी जनहीत याचिका पर सुनवाई करते हुए एस.आई.टी.की 42 पेज की रिपोर्ट को सुनने के बाद सरकार से पूछा है कि एस.आई.टी.ने निदेशक उद्यान हरमन बावेजा और अनिता ट्रेडर्स नर्सरी के नितिन शर्मा से पूछताछ की है या नही ?
मुख्य न्यायधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खण्डपीठ ने ये भी पूछा है कि जम्मू कश्मीर और हिमांचल प्रदेश में एस.आई.टी.कैसे जाँच करेगी, क्योंकि घोटाले में शामिल वहाँ के उद्यमी भी हैं ?
मामले की अगली सुनवाई 27 सितम्बर की तिथि नियत की है। मामले की अगली सुनवाई 27 सितम्बर की तिथि नियत की है। न्यायालय ने कहा है कि अगली तिथि को सरकार सील बंद लिफाफे में एस.आई.टी.की प्रगति रिपोर्ट न्यायालय में पेश करें।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›