Report by : CWN Desk
Published at :
ऋषिकुल स्थित प्रेस मीडिया कार्यालय में आयोजित किया गया हिंदी पत्रकारिता दिवस

पत्रकार की लेखनी होती है स्वतंत्रः- सुमित तिवारी

हरिद्वार- हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर ऋषिकुल स्थित प्रेस मीडिया कार्यालय में पत्रकारों ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें राजनैतिक पार्टियों से जुड़े कई लोगों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित भी किया गया। उन्होंने पत्रकारों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं भी दी हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी ने मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी ने कहा कि पत्रकार की लेखनी स्वतंत्र होती है। पत्रकार अपनी लेखनी के माध्यम से समाज की अच्छाईयों और बुराईयों को प्रकाशित करते रहते हैं। पीड़ित शोषित लोगों की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य पत्रकार करते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार वह आईना है जो सत्य को पारदर्शी तरीके से समाज में पहुंचाने का काम करता है। मीडिया कार्यालय के युवा पत्रकार गौरव कुमार ने पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जन समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित करना ही निष्पक्ष पत्रकारिता है। आज के दौर में पत्रकारिता करना बहुत कठिन हो गया है। उन्होंने कहा कि आए दिन पत्रकारों को कहीं न कहीं सत्य को प्रकाशित करने के विरोध का सामना करना पड़ता है। फिर भी सभी पत्रकार साथी अपने जीवन की परवाह न करते हुए निष्पक्ष भाव से अपनी लेखनी के माध्यम से सत्य को प्रकाशित करते रहते हैं। इस अवसर पर पत्रकारों ने मुख्य अतिथि सुमित तिवारी को पटका पहनाकर और स्मृति चिहन भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर दीपक चौहान, पीयूष चौहान, राजकुमार, वैभव भाटिया, अनुभव बंसल आदि मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›