Report by : CWN Desk
Published at :
कोटाबाग में उत्तरायणी मेले से लौट रही 3 किशोरियों को कार ने रौंदा, एक की मौत

बाजपुर/कालाढूंगी: कालाढूंगी-बाजपुर रोड पर गढ़प्पू चौकी के पास मंगलवार रात कोहरे के कारण एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में बाइक सवार मौसा और भांजे की दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, बाजपुर के थाना केलाखेड़ा के बेरिया दौलत निवासी 30 वर्षीय इंदर सिंह अपने मौसा 40 वर्षीय ललित सिंह निवासी ढेला रामनगर के साथ बाइक पर कालाढूंगी चौराहे की ओर जा रहे थे। मोटेश्वर महादेव मंदिर को जाने वाले रास्ते के पास एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में दोनों ही बुरी तरह घायल हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि इंदर सिंह की शादी कुछ समय बाद होने वाली थी।
पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया हादसा कोहरे के कारण हुआ है। कोहरा काफी गाढ़ा था जिसके कारण चालक की दृश्यता कम हो गई और यह हादसा हुआ। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›