Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

अल्मोड़ा में खौफनाक वारदात, बेटी और दामाद ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला, देखिये दिल दहलाने वाला वीडियो

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा के दन्या में एक दिल दहला देने वाली घटना आई सामने। हरियाणा से आए बेटी-दामाद ने पिता की पीट-पीटकर हत्या की और फरार हो गए। जानिए क्या है पूरा मामला।

अल्मोड़ा। जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दन्या थाना क्षेत्र के सेली गाँव में एक बेटी और दामाद ने मिलकर अपने ही पिता की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई इस घटना से हैरान है।


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक चंद्रशेखर पांडे ने दो महीने पहले ही अपनी बड़ी बेटी की शादी हरियाणा में की थी। बीते 20 जून को उनकी बेटी और दामाद हरियाणा से अचानक गाँव वापस लौटे थे। यहाँ घर आने के बाद किसी बात को लेकर दामाद और बेटी का चंद्रशेखर से विवाद हो गया। देखते ही देखते यह बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों ने चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला कर दिया।
आरोपियों ने चंद्रशेखर को इस कदर पीटा कि उनके हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गया और सिर पर गंभीर चोटें आईं। हैवानियत की हद पार करते हुए दोनों ने घायल चंद्रशेखर को उनकी आठ साल की छोटी बेटी के साथ कमरे में बंद कर दिया और मौके से फरार हो गए। सोमवार को जब परिजन उन्हें गंभीर हालत में हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल (STH) ले जा रहे थे, तब रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
दन्या थाना पुलिस के अनुसार, इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी बेटी और दामाद पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। फिलहाल पुलिस को परिजनों की ओर से लिखित तहरीर मिलने का इंतजार है। हालांकि, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश में अलग-अलग जगहों पर दबिश दी जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement