Report by : CWN Desk
Published at :
मुक्तेश्वर से लौट रहे पर्यटकों की कार 100 मीटर खाई में गिरी, मामा-भांजी समेत दो की मौत

हल्द्वानी के नैनीताल रोड पर देर रात स्कूटी डिवाइडर से टकराई। हादसे में मंडी में काम करने वाले 24 वर्षीय शिवम पटेल की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल है। पुलिस ने जांच शुरू की।

हल्द्वानी। शहर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नैनीताल रोड पर हुई इस दुर्घटना में मंडी में काम करने वाले एक युवक की दुःखद मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी घायल हो गया। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 24 वर्षीय शिवम पटेल के रूप में हुई है। शिवम मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद का निवासी था और हल्द्वानी मंडी में मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार रात शिवम अपने कुछ दोस्तों के साथ घूमने के लिए काठगोदाम गया था। वापसी के दौरान शिवम और उसका एक दोस्त स्कूटी से हल्द्वानी लौट रहे थे। स्कूटी शिवम पटेल ही चला रहा था।
हादसा नैनीताल रोड पर बृजलाल अस्पताल के पास हुआ। तेज रफ़्तार स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। इस भीषण टक्कर के कारण दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 और पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल शिवम को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान शिवम पटेल की मौत हो गई। इस खबर से उसके साथियों और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, हादसे में घायल हुए उसके साथी की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस सड़क दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और स्कूटी के अनियंत्रित होने के सटीक कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›