Report by : CWN Desk
Published at :
मुनस्यारी में बड़ा हादसा: गोरी नदी में गिरी टैक्सी जीप, तीन की मौत, पांच घायल, एक लापता

हरिद्वार। बुधवार सुबह गैंडीखाता क्षेत्र में दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में दर्दनाक हादसा हो गया। इस दुर्घटना में आठ माह के मासूम हुसैन सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में एक कार में सवार मुरादाबाद जिले के मासमपुर, तहसील ठाकुरद्वारा निवासी दानिश, फहीमुद्दीन, हसीना बेगम, सालेहा खातून, मोहम्मद आजम और दानिश का आठ माह का बेटा हुसैन घायल हो गए। वहीं दूसरी कार में सवार प्रेमपाल निवासी आंवला, बरेली को भी गंभीर चोटें आईं।

घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने मासूम हुसैन और प्रेमपाल को उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। प्रेमपाल को गंभीर स्थिति में बिजनौर रेफर किया गया। अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य किया तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›