Report by : CWN Desk
Published at :
ऋषिकेश में मॉर्निंग वॉक पर निकले दो बुजुर्गों की सड़क हादसे में मौत

लालकुआं: लालकुआं में हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा बीती रात लगभग एक बजे ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में लालकुआं मिस्त्री लाइन के पास हाईवे पर बने कट में हुआ। बताया जाता है कि एक विशालकाय ट्रक हाईवे पर खराब हो गया था, जिससे सड़क अवरुद्ध हो गई थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक कार खराब ट्रक से टकरा गई।
कार में सवार दो लोगों को गंभीर हालत में हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान पंकज शर्मा (45 वर्ष, गाजियाबाद) और जगत सिंह (45 वर्ष, दिल्ली) के रूप में हुई है। दोनों हरियाणा के रहने वाले थे और नैनीताल में अपने भाई से मिलने जा रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर घायलों को कार से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›