Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी में इवेंट मैनेजर से दुष्कर्म के आरोपी होटल जीएम गिरफ्तार, जेल भेजा गया

हल्द्वानी। दिल्ली की इवेंट मैनेजर से दुष्कर्म के आरोप में हल्द्वानी पुलिस ने एक होटल के जीएम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर एक इवेंट के बहाने महिला को बुलाकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी 27 वर्षीय युवती ने कोतवाली में तहरीर दी थी कि वह अपनी हापुड़ निवासी सहेली के साथ रामनगर व हल्द्वानी के विभिन्न होटलों और रिसॉर्ट्स में इवेंट मैनेजमेंट का काम करती है। इस दौरान उसकी मुलाकात सांवल्दे निवासी रोहित बेलवाल से हुई, जो वर्तमान में हल्द्वानी के एक प्रतिष्ठित होटल में जनरल मैनेजर के पद पर तैनात है।

युवती ने बताया कि मंगलवार रात आरोपी ने उसे इवेंट आयोजित कराने के बहाने हल्द्वानी बुलाया। होटल पहुंचने पर आरोपी ने उसे कमरे में ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि आरोपी रोहित बेलवाल को गुरुवार को मंगलपड़ाव क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान भी दर्ज करा लिए गए हैं। इस घटना से होटल इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है, और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि दोषी को कड़ी सजा मिल सके।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›