Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी: राजेन्द्र नगर राजपुरा में नाले की चौड़ाई के विरोध में उग्र प्रदर्शन, सैकड़ों लोगों ने जताया रोष

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। राजेन्द्र नगर राजपुरा क्षेत्र में नाले को चौड़ा करने के नाम पर मकानों पर लाल निशान लगाए जाने के विरोध में मंगलवार को स्थानीय लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। युवा नेता हेमन्त साहू और पार्षद प्रीति आर्या के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष रैली निकालते हुए एसडीएम कोर्ट पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कार्रवाई को अवैध व अमानवीय बताया।
प्रदर्शन के दौरान हेमन्त साहू ने कहा कि राजेन्द्र नगर राजपुरा एक मलिन बस्ती है जहां अधिकांश गरीब मजदूर और अनुसूचित समाज के लोग रहते हैं। प्रशासन द्वारा नाले की चौड़ाई के नाम पर मकानों पर लाल निशान लगाकर उन्हें तोड़ने की धमकी देना बेहद निंदनीय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी का एक भी मकान तोड़ा गया तो वह जान देने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
वहीं पार्षद प्रीति आर्या ने कहा कि 1930 के पुराने नक्शे के आधार पर आज के समय के मकानों पर कार्रवाई करना पूरी तरह गलत है। यह कार्रवाई गरीबों के अधिकारों का हनन है और किसी भी हाल में इसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने शासन से मानवता के आधार पर तत्काल तोड़फोड़ की कार्रवाई रोकने की मांग की।
प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। इस विरोध प्रदर्शन में रेखा देवी, सरोज गोपाल गुप्ता, पंकज बाल्मिकी, भावना आर्या, मीना देवी, हरिप्रसाद, मुन्ना लाल सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement