Connect with us

हल्द्वानी

आईजी कुमाऊं ने आधी रात मारा छापा, डियूटी से गायब 4 पुलिस कर्मी लाइन हाजिर, 3 होमगार्ड का काटा वेतन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पुलिस की चौकसी परखने हल्द्वानी की सड़कों पर किया निरीक्षण, डियूटी पर मिले कर्मियों को शाबासी
हल्द्वानी।
कुमाऊं के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. नीलेश आनंद भरणे रात निरीक्षण पर निकले। ड्यूटी से गायब मिलने पर एक हेड कांस्टेबल और चार कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से लाईन हाजिर कर दिया। तीन होमगार्डों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
आईजी शुक्रवार रात्रि 11 बजकर 55 मिनट सिटी कंट्रोल रुम से डियूटी चार्ट लेकर हल्द्वानी क्षेत्र के थाना कोतवाली हल्द्वानी, मुखानी, बनभूलपरा की गस्त ,पिकेट, पेट्रोलिंग आदि ड्यूटियों का अचानक जायजा लिया। ड्यूटी में सतर्क मिले पुलिस कर्मियों का उत्साह वर्धन किया। ड्यूटी पर न मिलने वाले एक हेड कांस्टेबल तथा 4 कास्टेबल को लाईन हाजिर किया। तीन 3 होमगार्डों के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये हैं।
लाइन हाजिर किए गए हेड कांस्टेबल संजीत राणा, कांस्टेबल विजय वर्मा चीता मोबाईल तिकोनिया से वर्कशाप लाईन पर अनुपस्थित मिले। कांस्टेबल कमलेश नौला चीता मोबाईल बरेली रोड हाईवे पर अनुपस्थित थे। कांस्टेबल मौ0 अजीम, का अरुण कुमार चीता मोबाईल रामपुर रोड सरगम टाकेज पर अनुपस्थित मिले।होमगार्ड निर्मल, सरजीत सिंह, गोपाल राम का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिये रात्रि में ड्यूटी चैक करने का दायित्व रात्रि अधिकारी का होता है लिहाजा रात्री अधिकारी का भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के दो युवकों की दिल्ली में संदिग्ध मौत: मंडावली रेलवे स्टेशन के पास मिले शव, हत्या की आशंका
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement