Report by : CWN Desk
Published at :
बिंदुखत्ता में शिक्षक ने 12 वीं की नाबालिक छात्रा से छेड़छाड़ की, तहरीर देने पर धमकाया भी

हल्द्वानी। बिंदुखत्ता के एक विद्यालय में तैनात शिक्षक पर कक्षा 12 वीं की नाबालिक छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मामला प्रकाश में आने के बाद छात्रा के पिता के साथ गांव के लोगों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। उधर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बिंदुखता के तिवारी नगर प्रथम निवासी ग्रामीण ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा है कि उसकी नाबालिक पुत्री बिंदुखत्ता के शास्त्रीनगर के एक शासकीय इंटर कालेज में अध्यनरत है। विगत आठ अक्टूबर को विद्यालय के एक अध्यापक ने बायोलेब के कक्ष में उसके साथ छेडछाड कर शरीर के विशेष अंगो को गलत तरीके से छुकर अश्लील हरकत की। घर आने के बाद छात्रा ने अपनी ताई को घटना की जानकारी दी। जिस पर 10 अक्टूबर को छात्रा अपनी ताई के साथ विद्यालय गई लेकिन उस दिन अध्यापक अवकाश में था। इस दौरान कई अन्य छात्राओं ने बताया कि अध्यापक द्वारा इस प्रकार कि हरकते पूर्व में उनके साथ भी की है।
दूसरे दिन 11 अक्टूबर की रात्रि आरोपित शिक्षक ने एक अन्य शिक्षक के साथ आकर छात्रा व उसकी मां को धमकाया। पुलिस के आने के बाद वह लोग चले गए। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बिंदुखत्ता चौकी इंचार्ज सोमेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर आई है। जिस पर जांच की जा रही है तथ्य सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इधरकार्र कोतवाली प्रभारी डीएल वर्मा का कहना है कि छात्रा द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है दोषी पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›