Connect with us

नई दिल्ली

देहरादून में लिव-इन पार्टनर के बीच विवाद बना खूनी संघर्ष, युवक की चाकू लगने से मौत, युवती पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। राजधानी देहरादून के नेहरूग्राम स्थित सिद्धविहार क्षेत्र में लिव-इन पार्टनर के बीच हुआ घरेलू विवाद एक दुखद और हिंसक मोड़ पर पहुंच गया। कहासुनी के दौरान युवक को चाकू लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की बहन ने युवक की लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप लगाया है। रायपुर थाना पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना 26 अप्रैल की है। मूल रूप से इंद्रप्रस्थ एंक्लेव, नत्थनपुर निवासी 27 वर्षीय अजय रावत पिछले चार महीने से अपनी लिव-इन पार्टनर राधिका सिंह, निवासी खुड़बुड़ा, के साथ सिद्धविहार में किराए पर रह रहा था। पुलिस के अनुसार, घटना के दिन दोनों के बीच शराब के नशे में कहासुनी हुई, जो हिंसक झगड़े में बदल गई। इसी दौरान सब्जी काटने वाला चाकू अजय के सीने में लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  इंटरनेट पर 'पिज्जा' की तरह हो रहा महिलाओं का सौदा: IASC की रिपोर्ट में खौफनाक खुलासा

आरोप है कि घायल अजय को तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय राधिका सरकारी एंबुलेंस का इंतजार करती रही। एंबुलेंस करीब एक घंटे बाद पहुंची, जिसके बाद अजय को कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के परिजनों को इस घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अंतिम संस्कार कर 5 मई को रायपुर थाने में तहरीर दी। अजय की बहन सोनम ने सीधे तौर पर राधिका पर हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और राधिका के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम पंचायत औरंगाबाद में अफसरों ने ग्रामीणों संग निकाली रैली,ग्राम पंचायतों में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत चलाया जा रहा है अभियान

पुलिस का कहना है कि सिद्धविहार में साथ रहने से पहले भी दोनों कई महीनों से लिव-इन रिलेशनशिप में थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement