Report by : CWN Desk
Published at :
बदरीनाथ हाईवे पर बस की चपेट में आए एएसआई की मौत, जांच शुरू

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में एक महिला योगा ट्रेनर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जेकेपुरम कॉलोनी में तीसरी मंजिल पर किराए के मकान में रह रही 35 वर्षीय ज्योति पत्नी कमल का शव गुरुवार सुबह कमरे में मिला। ज्योति मुखानी क्षेत्र की एक निजी संस्था में योगा ट्रेनर थीं। वह मूल रूप से जोधपुर निवासी थीं और उनके पति जोधपुर में ही नौकरी करते हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच काफी समय से पारिवारिक अनबन चल रही थी, जिस कारण वे अलग रह रहे थे।

बुधवार शाम ज्योति टहलने निकली थीं और देर शाम लौट आई थीं। गुरुवार सुबह जब वह बाहर नहीं निकलीं और फोन भी नहीं उठा रही थीं, तो उनकी एक साथी उनसे मिलने पहुंची। कमरे में ज्योति को अचेत अवस्था में फर्श पर पड़ा देख तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने ज्योति को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले हैं। एसओ मुखानी दिनेश जोशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›