Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी में युवक ने रील बनाने के लिए अंडरवियर पहनकर बाजार में मचाई सनसनी, गिरफ्तार

हल्द्वानी: हल्द्वानी के शनि बाजार में एक युवक ने अपनी हरकत से पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। युवक ने सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने के चक्कर में केवल अंडरवियर पहनकर और पूरे शरीर पर कालिख लगाकर बाजार में घूमना शुरू कर दिया। इस हरकत से बाजार में मौजूद लोगों, खासकर महिलाओं को काफी असहज महसूस हुआ।


युवक की इस हरकत से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाना बनभूलपुरा ले आई। युवक की पहचान रवि गुप्ता के रूप में हुई है, जो बरेली रोड स्थित दुर्गा कॉलोनी का निवासी है।
थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि युवक ने अपनी इस हरकत से पब्लिक न्यूसेंस फैलाया है और महिलाओं को असहज महसूस कराया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


सोशल मीडिया की लत ने बढ़ाया अपराध:
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आजकल सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने की होड़ लगी हुई है और लोग अजीबोगरीब हरकतें करके वीडियो बना रहे हैं। लेकिन इस तरह के कृत्यों से न केवल व्यक्ति खुद बल्कि समाज भी प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने के लिए कानून तोड़ना किसी भी कीमत पर जायज नहीं है।
लोगों की प्रतिक्रिया:
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी रोष है। लोगों का कहना है कि इस तरह के लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के कृत्यों से समाज में अशांति फैलती है और कानून व्यवस्था भी बिगड़ती है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›