Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में भव्य राम बारात ने बांधा समां, 10,000 से अधिक भक्तों ने निकाली भक्तिमय राम बारात

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सांसद अजय भट्ट ने दी राम बारात को बधाई


श्री शिव सेवा समिति का भव्य आयोजन


हल्द्वानी।
श्री शिव सेवा समिति द्वारा निकाली गई भव्य राम बारात ने शहर को भक्तिमय रंग में रंग दिया। इस शोभायात्रा में 10,000 से अधिक भक्तों ने भाग लिया। बारात राधा कृष्ण मंदिर अयोध्या पुरी से शुरू होकर जनक पुरी रामलीला मैदान पहुंची।
शोभायात्रा की खास बातें:
* भव्य झांकियां: शोभायात्रा में 6 तिरंगा, 21 हनुमानजी का विशाल सरूप, छोलिया नृत्य, गणेश जी, काली माता, जगन्नाथ जी, राजस्थानी झांकी, खाटू श्याम जी, पंजाबी झांकी समेत लगभग 30 झांकियां शामिल थीं।
* महिलाओं का उत्साह: महिलाओं ने पंजाबी गिद्दा और भंगड़ा कर माहौल को और भी उत्साहित कर दिया।
* स्वागत: शोभायात्रा का 50 से अधिक स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। धर्मपुरा समिति, नव युवक संघ, वैश्य महासभा, साहू समाज, राजपूत समाज, अग्रवाल साहू समाज, मंगल पड़ाव एसोसिएशन जैसी संस्थाओं ने पुष्प वर्षा और जलपान कर भक्तों का स्वागत किया।
* विशिष्ट अतिथि: सांसद अजय भट्ट ने राम बारात को बधाई देते हुए आयोजन की भव्यता की सराहना की। मेयर जोगेन्द्र रौतेला, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तौलिया, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, पूर्व राज्य मंत्री ललित जोशी सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी इस मौके पर मौजूद रहे।
आयोजकों का धन्यवाद: श्री शिव सेवा समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन आरोड़ा और मीडिया प्रभारी हेमंत साहू ने शहरवासियों का धन्यवाद किया जिन्होंने इस भव्य आयोजन में सहयोग किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement