Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी में नशे में धुत युवतियों ने काटा हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हल्द्वानी: काठगोदाम के गौला बाईपास पर सोमवार रात तीन युवतियों ने शराब के नशे में धुत होकर जमकर हंगामा काटा। इन युवतियों ने सड़क पर आकर नाचने-गाने शुरू कर दिए और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस घटना का वीडियो बनाने के लिए लोग रुक गए जिससे सड़क पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवतियों को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
यह घटना सोमवार रात करीब 10 बजे हुई जब काठगोदाम थाने को सूचना मिली कि गौला बाईपास पर ट्रैफिक जाम है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि तीन युवतियां शराब के नशे में धुत होकर सड़क पर नाच रही हैं और लोगों को परेशान कर रही हैं। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवतियों को शांत कराया और उन्हें थाने ले आई।
काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि युवतियों की पहचान कर उनके परिवार वालों को बुलाया गया। परिवार वालों को समझाइश देने के बाद युवतियों को उनके हवाले कर दिया गया। साथ ही युवतियों को चेतावनी दी गई है कि अगर दोबारा ऐसा किया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
क्या कहते हैं स्थानीय लोग
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी रोष है। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं इलाके में कानून व्यवस्था को बिगाड़ रही हैं। लोगों ने पुलिस से मांग की है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
पुलिस का कहना
पुलिस का कहना है कि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें ऐसी कोई घटना देखने को मिले तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›