Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी में खनन कार्य से पहले वाहनों की फिटनेस जांच होगी अनिवार्य, डीएम ने दिए निर्देश

हल्द्वानी: जिले में विभिन्न नदियों में खनन कार्य शुरू होने से पहले सभी वाहनों की फिटनेस जांच अनिवार्य कर दी गई है। जिलाधिकारी ने इस संबंध में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में बताया गया कि दाबका नदी में अगले सप्ताह से खनन कार्य शुरू होगा। वाहन की कुल भार क्षमता के अनुसार ही वाहन में खनन सामग्री का परिवहन हो, इस हेतु वन विभाग को आधुनिक तकनीक का उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।
गोला नदी में खनन के लिए 1600 आवेदन प्राप्त हुए हैं और इन सभी वाहनों की फिटनेस जांच की जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि रोड सेफ्टी के तहत वाहनों का फिटनेस होना बेहद जरूरी है।
बैठक में अन्य महत्वपूर्ण निर्णय:
* खनन कार्य वाले स्थानों पर बाहरी मजदूरों का सत्यापन पुलिस करेगी।
* वाहनों में ओवरलोडिंग को रोकने के लिए संयुक्त कार्रवाई की जाएगी।
* आपदा के दृष्टिगत जिन स्थानों में ड्रेजिंग का कार्य करना है, उन्हीं स्थानों में ड्रेजिंग प्रारंभ की जाएगी।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इन निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›