Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी: फ्रेंड्स कॉलोनी वार्ड 57 व 58 में जलभराव की समस्या पर नगर आयुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण

हल्द्वानी। फ्रेंड्स कॉलोनी तल्ली हल्द्वानी के वार्ड 57 और 58 में बारिश के बाद जलनिकासी की समस्या गंभीर होती जा रही है। लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर पानी भरने के कारण स्थानीय निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सहायक अभियंता नवल किशोर और पार्षद रुक्मणी बिष्ट व नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

हल्द्वानी: फ्रेंड्स कॉलोनी वार्ड 57 व 58 में जलभराव की समस्या पर नगर आयुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण


निरीक्षण के दौरान टीम ने जलभराव वाले क्षेत्रों का जायजा लिया और स्थायी समाधान के लिए नालियों की सफाई, जलनिकासी लाइन विस्तार व आवश्यक निर्माण कार्यों की रूपरेखा तैयार की। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए।
स्थानीय नागरिकों ने समस्याएं रखते हुए नगर निगम टीम से राहत की मांग की। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। जनता को आश्वस्त किया गया कि शीघ्र ही प्रभावी कदम उठाकर जलभराव की समस्या का समाधान किया जाएगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›