Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी में 20 सितंबर से 27 सितंबर तक होंगे राज्य ओलंपिक, 33 खेलों को शामिल

हल्द्वानी। 20 सितंबर से 27 सितंबर तक गौलापार और रुद्रपुर में राज्य ओलंपिक खेल होंगे। राज्य ओलंपिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय खेलों के लिए किया जाएगा। राज्य ओलंपिक में 33 खेलों को शामिल किया गया है।
20 सितंबर से 23 सितंबर तक राज्य ओलंपिक संघ पुरुष वर्ग और 24 से 27 सितंबर तक महिला वर्ग में खेलों का आयोजन किया जाएगा। इन खेलों में राज्य के सभी 13 जिलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। गौलापार में तैराकी, डाइविंग, वाटर पोलो और स्क्वैश का आयोजन किया जाएगा। कबड्डी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, हॉकी, फुटबाल, बॉक्सिंग, साइक्लिंग, हैंडबॉल, वालीबॉल, खो-खो, जूडो, ताइक्वांडो, वुशू, कराटे, तलवारबाजी, तीरंदाजी, शूटिंग सहित अन्य खेलों का आयोजन रुद्रपुर में किया जाएगा। राज्य ओलंपिक संघ ने खेलों के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›