Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में कार्तिक पूर्णिमा और वीकेंड के चलते अजनसे 17 तक यातायात व्यवस्था में बदलाव

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी: कार्तिक पूर्णिमा स्नान और वीकेंड के कारण 14 नवंबर से 17 नवंबर तक हल्द्वानी में यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। शहर में यातायात का दबाव कम करने और यात्रियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए ये बदलाव किए गए हैं।
मुख्य बदलाव:
* नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम और अल्मोड़ा जाने वाले वाहन: बरेली रोड और रामपुर रोड से आने वाले सभी वाहनों को तीनपानी तिराहे और शीतल होटल तिराहे से डायवर्ट कर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। यदि यातायात का दबाव अधिक रहा तो नैनीताल जाने वाले वाहनों को पंचायतघर तिराहे से डायवर्ट कर आरटीओ रोड से कालाढूंगी की ओर भेजा जाएगा।
* कालाढूंगी से आने वाले वाहन: कालाढूंगी से आने वाले सभी वाहनों को ऊँचापुल/लालडॉट तिराहे से डायवर्ट कर हाईडिल/कॉलटैक्स तिराहे होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
* पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी आने वाले वाहन: पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले सभी वाहनों को नारीमन तिराहे और कॉल टैक्स/हाईडिल तिराहे से डायवर्ट कर पनचक्की से अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
* रामनगर, बाजपुर से कालाढूंगी होकर पर्वतीय क्षेत्र जाने वाले वाहन: इन वाहनों को नैनीताल तिराहा कालाढूंगी से रूसी वन होते हुए अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
* भारी वाहनों पर प्रतिबंध: 14 नवंबर से 17 नवंबर तक दिन में 10 बजे से रात 10 बजे तक यात्रा मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। आवश्यक सेवा वाले भारी वाहन दोपहर 12 बजे तक अपनी सेवाएं पूर्ण कर लेंगे।
* काठगोदाम क्षेत्र में यातायात: काठगोदाम क्षेत्र में यातायात का दबाव अधिक होने पर शाम 4 बजे से नैनीताल से हल्द्वानी आने वाले वाहनों को रूसी बाईपास द्वितीय से रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढूंगी भेजा जाएगा। अल्मोड़ा, रानीखेत और कैचीधाम से आने वाले वाहनों को भवाली से डायवर्ट कर रूसी बाईपास द्वितीय से रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढूंगी भेजा जाएगा।
यात्रियों से अपील:
सभी यात्रियों से अनुरोध है कि वे शहर हल्द्वानी के रूट प्लान का पालन करें और यात्रा करते समय सावधानी बरतें।
यह यातायात योजना कार्तिक पूर्णिमा स्नान और वीकेंड के दौरान यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए बनाई गई है। प्रशासन ने यात्रियों से सहयोग करने की अपील की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement