Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी मंडी में व्यापारियों ने प्रदर्शन कर बन्द किया मुख्य गेट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

व्यापारियों ने मंडी प्रशासन पर लगाया अव्यवहारिक नीतियां लागू करने का आरोप
हल्द्वानी।
कुमाऊं की सबसे बड़ी हल्द्वानी मंडी में व्यापारियों ने हड़ताल कर मंडी समिति के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। व्यापारियों ने मंडी प्रशासन पर अव्यवहारिक नीतियां लागू करने का आरोप लगाते हुए मंडी के गेट को बंद कर दिया है।
कहा कि मंडी के अंदर 9 आर 6 आर को ऑनलाइन किया जा रहा है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने व्यापारियों को यह आश्वस्त किया था कि अभी ऑनलाइन व्यवस्था एक साल तक लागू नहीं की जाएगी। लेकिन मंडी प्रशासन इसको लागू कर रहा है। मंडी के व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते आज व्यापारियों ने मंडी गेट पर धरना प्रदर्शन करते हुए गेट को बंद कर दिया है। व्यापारियों द्वारा ऑनलाइन व्यवस्था को बंद करने की मांग की जा रही है।
उनका मानना है की हल्द्वानी मंडी में कई आढ़तियों के पास ऑनलाइन व्यवस्था होना संभव नहीं है, लिहाजा ऑफलाइन ही किया जाएं, ताकि आढ़तियों और किसानों को दिक्कत का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  वन विभाग हल्द्वानी रेंज में फायर ड्रिल के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक सफाई अभियान कर किया लोगों को जागरूक
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement