Report by : Paras Bisht
Published at :
हलद्वानी। राजेंद्र नगर वार्ड नंबर 12 से नव निर्वाचित पार्षद प्रीति आर्या ने शपथ लेते ही पहली बोर्ड बैठक में महापौर गजराज बिष्ट को चार प्रस्ताव सौंपे कर इलाके की विकास की मांग रखी।
प्रीति आर्या ने राजेंद्र नगर राजपुरा में सीवर लाइन का निर्माण करने नालियों के निर्माण करने सड़कों के निर्माण करने व धोबीघाट चौराहा स्थित पार्क का सुंदरीकरण की मांग उठाई। शपथ ग्रहण करने पर प्रीति आर्या को सैकड़ों लोगों फूल माला पहना मिष्ठान खिलाकर बधाई दी।