Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी में 15 अगस्त को लापता हुई 10वीं की छात्रा मिली, छात्रा से हुआ दुष्कर्म

हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र से 15 अगस्त को लापता हुई 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने छात्रा को बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार हल्द्वानी निवासी छात्रा 15 अगस्त की सुबह सात बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन उसका पता नहीं लग सका। इस पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने छानबीन कर किशोरी को 19 अगस्त को सुशीला तिवारी अस्पताल के पास से बरामद कर लिया। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर राजपुरा निवासी दुलाल घोष (21) के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज किया गया है। कहा कि आरोपी छात्रा को लेकर सुशीला तिवारी के पास अपने रिश्तेदार के घर ले गया था जहां उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›