Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी। रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। हल्द्वानी के टांडा जंगल में फूफा ने अपनी 16 साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है कि फूफा अपनी भतीजी को नौकरी लगवाने के बहाने बाइक से हल्द्वानी लेकर आ रही था, इसी बीच फूफा ने टांडा जंगल में भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह नाबालिग पुलिस बैरियर तक पहुंची और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। मामले की जांच की जा रही है।