हल्द्वानी

हल्द्वानी में कराटे गर्ल ने छेड़छाड़ करने वाले मनचलों को लात-घूसों से पीटा, वीडियो वायरल

हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र में कार सवार शोहदों ने दो बहनों के साथ छेड़छाड़ की थी। इन सब घटनाओं के बीच जूडो कराटे खिलाड़ी की बहादुरी का वीडियो सामने आया है।
छेड़छाड़ की घटना के बाद अक्सर बेटियां डर जाती है। उन डरने वाली बेटियों के लिए कराटे गर्ल मिसाल बनकर सामने आई। छेड़छाड़ करने वाले मनचले को पकड़कर उसने भीड़ के सामने लात-घूसों से पीटा। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा है। पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है।
वीडियो नैनीताल रोड स्थित ठंडी सड़क पर बुधवार शाम का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक युवती एक युवक को लात-घूसों से पीट रही है। युवती की जो आवाज सुनाई दे रही है, उसमें वह कह रही है कि और करेगा छेड़छाड़। बताया जा रहा है कि युवती कराटे गर्ल है और कराटे सीखने के लिए नैनीताल रोड पर जाती है। पिछले एक महीने से वापस लौटने समय कुछ मनचले उनका पीछा कर कमेंट्सबाजी करते हैं। बुधवार को भी मनचलों ने उसके लिए कमेंट्स किए। इस पर युवती ने एक मनचले को पकड़ लिया। इसके बाद उसे जमकर पीटा। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी