Connect with us

सोशल मीडिया वायरल

हल्द्वानी में इस नेता ने गुलदार से बचाई अपनी और परिवार के लोगों की जान, वीडियो वायरल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मोटाहल्दू से रामपुर रोड जंगल मार्ग पर दिखा गुलदार, गुलदार हमला करता भगा दी कार

हल्द्वानी। मोटाहल्दू से रामपुर रोड हल्द्वानी जंगल मार्ग पर गुलदार दिखने से मार्ग पर सफर करने वालों में दहशत बनी है। बीती रात सड़क पर गुलदार के हमले से एक कार बच गया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, कार चालक के स्पीड बढाते ही गुलदार जंगल में भाग गया।
सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष अध्यक्ष डीएन सुयाल हल्द्वानी से मोटाहल्दू अपने सपरिवार के साथ कार से आ रहे थे। सड़क किनारे गुलदार दिख गया। कार की लाइट गुलदार की आंखों पर पड़ी तो वह उठ खड़ा हुआ और कार की तरफ बढ़ने लगा। गुलदार ने कार पर हमला करने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने कार दौड़ा दी। कार सवार लोगों के अलावा रात में वक्त मार्ग से सफर करने वालों में दहशत बनी है। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के हल्द्वानी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी उमेश आर्य ने कहा कि वह रात्रि में ही गश्ती वाहन को उक्त मार्ग मैं तैनात कर मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों की मदद की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement