Connect with us

सोशल मीडिया वायरल

पति को छोड़कर सहेली के साथ भागी 3 बच्चों की मां

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सहेली से नजदीकियां बढ़ी तो पति से बनाने लगी दूरियां, पति ने लगाई पत्नी को बुलाने की गुहार

तीन बच्चों की मां पति काे छोड़ सहेली संग फरार हो गई। तीनों बच्चों को भी साथ ले गई। पीड़ित पति ने कार्रवाई के लिए थाने में शिकायती पत्र दिया है। घटना को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा है।
मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र की घटना है। एक युवक ने थाना बिछवां पहुंच कर पुलिस को बताया कि 13 साल पहले उसका विवाह हुआ था। उसके तीन नाबालिग बच्चे हैं। तीन साल पहले बिछवां क्षेत्र की निवासी एक युवती से उसकी पत्नी की जान-पहचान हुई थी। युवती ने उसके घर आना-जाना शुरू कर दिया। युवती और पत्नी बंद कमरे में काफी देर तक बातचीत करती थी। कई बार युवती उसकी पत्नी को बाइक से घुमाने के लिए बाहर ले गई। पहले तो उसे सब कुछ सामान्य लगा, लेकिन जब पत्नी ने पति से दूरियां बनाना शुरू किया तो संदेह होने लगा। गांव में भी दोनों की दोस्ती को लेकर चर्चाएं होने लगी। बदनामी हुई तो उसने पत्नी और युवती के एकांत में मिलने पर रोक लगा दी। इस पर पत्नी नाराज हो गई और उसने ऐलान कर दिया कि वह पति को छोड़ सकती है, लेकिन सहेली को छोड़ना संभव नहीं है।
तीन बच्चों को घर छोड़कर चली गई महिला युवक ने बताया कि चार दिन पहले युवती बाइक से उसके घर पहुंची और पत्नी, तीनों बच्चों को बैठाकर चली गई। तभी से सभी गायब हैं। पीड़ित ने बताया कि आरोपित युवती, पुरुषों के वेशभूषा में रहती है और बाइक दौड़ाती है। युवक ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से सहायता की गुहार लगाई है। उप निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement