Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में नौकरानी ने सूप में मिलाया नशा, कारोबारी दंपति को लूटा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां एक नौकरानी ने अपने मालिक, एक कॉपी किताब के बड़े कारोबारी और उनकी पत्नी को सूप में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया और फिर घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित दीपक अग्रवाल अपने परिवार के साथ कालाढूंगी रोड पर रहते हैं। हाल ही में उनके बेटे की शादी हुई थी और बेटा-बहू हनीमून पर गए हुए थे। 24 दिन पहले दीपक की बेटी ने ऑनलाइन साइट से एक नौकरानी रखी थी।

यह भी पढ़ें 👉  जागेश्वर विधायक मोहन सिंह को बजेला में बैसी में देवताओं ने दिया ऐसा आशीर्वाद, विधायक ने जोड़े हाथ…देखिए वीडियो


मंगलवार की रात, नौकरानी ने दीपक और उनकी पत्नी को सूप खिलाया जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। सूप पीने के कुछ देर बाद ही दोनों बेहोश हो गए। इस मौके का फायदा उठाकर नौकरानी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर लिया।
घर का सुरक्षाकर्मी जब घटनास्थल पर पहुंचा तो आरोपी फरार हो चुके थे। बेहोश पड़े दंपति को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत अब स्थिर है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम भी सबूत जुटा रही है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई टीमों को लगाया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement