Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी में सियार का आतंक, दस घायल, ग्रामीणों में दहशत

हल्द्वानी: गौलापार क्षेत्र में गुरुवार रात एक सियार ने दस लोगों पर हमला कर दिया, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। घायलों को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आधे घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद सियार को ढेर कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सियार पागल हो गया था।
क्या हुआ था?
गुरुवार रात नौ बजे के आसपास गोविंदग्राम और पश्चिमी खेड़ा गांव में सियार ने अचानक हमला कर दिया। रामदयाल, नारायण देऊपा, चंपा देवी, मुन्नी देवी और प्रकाश आर्य समेत दस लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि सियार ने लोगों पर बेरहमी से हमला किया।
वन विभाग की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अंधेरे के कारण सियार को ढूंढने में काफी मुश्किलें आईं। ग्रामीणों ने भी टॉर्च लेकर टीम की मदद की। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सियार को ढेर कर दिया गया।
हाथी, गुलदार के बाद अब सियार का आतंक
गौलापार क्षेत्र में हाथियों और गुलदारों का आतंक तो पहले से ही रहा है, लेकिन सियार का हमला पहली बार हुआ है। सूखी नदी के पार जंगल होने के कारण यहां वन्य जीवों का अक्सर आना-जाना लगा रहता है। धान और मक्का के सीजन में हाथी यहां अक्सर आते हैं।
ग्रामीणों की मांग
ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि वह इस क्षेत्र में नियमित गश्त करें ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
घायलों की हालत
घायलों को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। रामदयाल के चेहरे पर काफी गंभीर चोटें आई हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›