Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी में मनचले की दहशत से नर्स ने अस्पताल जाना छोड़ा तो रास्ते में रोककर किया हमला

हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र में एक नर्स पर एक मनचले ने हमले की कोशिश की है। आरोपी पिछले 10 दिनों से नर्स और उसके परिवार को लगातार परेशान कर रहा था। उसने नर्स और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी थी और घर तक पहुंचकर धमकाया था। इस घटना से पूरा परिवार दहशत में है।
पीड़ित पति ने बताया कि आरोपी खुद को गैंगस्टर बताता है और अपराधी प्रवृत्ति का है। वह लगातार उन्हें और उनकी पत्नी को मोबाइल पर गाली-गलौज करता था और जान से मारने की धमकी देता था। आरोपी किस बात से नाराज है, इसका उन्हें कोई पता नहीं है।


नर्स की पत्नी शहर के एक सरकारी अस्पताल में नर्स हैं। आरोपी लगातार उनकी पत्नी और पूरे परिवार का पीछा कर रहा था। इस डर से नर्स पिछले आठ दिनों से अस्पताल जाना भी छोड़ चुकी है। बुधवार को जब पीड़ित दंपति बाजार जा रहे थे, तब आरोपी ने उनकी गाड़ी रोक ली और हाथापाई करने लगा। उसने उनका मोबाइल छीनने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित दंपति ने मुखानी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›