Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी में स्टील फैक्टरी के पास मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका

हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र में एक महिला शनिवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। रिश्तेदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर मोर्चरी पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार शनिवार शाम मोहन सती अपनी रिश्तेदार मुखानी क्षेत्र के ब्लॉक स्थित भगवानपुर निवासी हेमा पंत (40) के घर पहुंचे। घर का दरवाजा और चैनल का गेट खुला हुआ था। अंदर पहुंचकर उन्होंने आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कमरे की तरफ बढ़े तो हेमा का शव चौखट के ऊपर लगे कुंडे के सहारे फंदे पर लटका मिला।
बताया कि हेमा के पति योगेश लामाचौड़ में कैंटीन चलाते हैं। मोहन सती की सूचना पर योगेश तुरंत घर पहुंचे। कुछ ही देर में मुखानी पुलिस भी पहुंच गई और शव को नीचे उतारा। घटना के बाद से महिला के दोनों बेटों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। पुलिस के अनुसार शुरुआती पूछताछ में पति-पत्नी में कहासुनी होने की बात सामने आई है। एसओ मुखानी पंकज जोशी ने बताया कि अब तक कोई आरोप-प्रत्यारोप सामने नहीं आया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›